Live Khabar 24x7

टोक्यो में असाकुसा मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

August 22, 2025 | by Nitesh Sharma

Gy8QimdW0AApjdy

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जापान की राजधानी टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मंदिर दर्शन कर उन्होंने छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री साय इस समय जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर हैं। उनका कहना है कि यह यात्रा छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने के लिए एक बड़ा कदम है।

जापान यात्रा का कार्यक्रम

  • टोक्यो (22–24 अगस्त): उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशन व बैठकें।

  • ओसाका (25–26 अगस्त): वर्ल्ड एक्सपो 2025 में हिस्सा, जहां छत्तीसगढ़ पवेलियन राज्य की समृद्ध विरासत और भविष्य-उन्मुख सेक्टरों को प्रस्तुत करेगा।

  • सियोल (27–29 अगस्त): गोलमेज बैठकें और कोरिया की शीर्ष कंपनियों से चर्चा।

ओसाका एक्सपो में भारत मंडपम के अंतर्गत लगने वाला छत्तीसगढ़ पवेलियन राज्य की अनूठी पहचान और नवाचार की संस्कृति को प्रदर्शित करेगा। इसमें औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, आईटी और सतत विकास जैसे प्रमुख सेक्टरों पर फोकस होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कहना है कि इस दौरे का मकसद दीर्घकालिक साझेदारियां बनाना, नए व्यापारिक अवसर खोलना और प्रौद्योगिकी सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में वैश्विक निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखता है।

मुख्यमंत्री साय के साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव रजत कुमार, सचिव राहुल भगत और सीएसआईडीसी के एमडी विश्वेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी इस दौरे पर शामिल हैं।

जोड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/D7nRy04aFjP3zfxbjJyRXY

👉 फेसबुक: https://www.facebook.com/livekhabarcg
👉 इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/live_khabar24x7/
👉 ट्विटर: https://x.com/LiveKhabar24x7
👉 यूट्यूब: https://www.youtube.com/@LiveKhabar_24x7

RELATED POSTS

View all

view all