Live Khabar 24x7

Video : उफनती नदी के तेज बहाव में फंसी यात्रियों से भरी बस, रेस्क्यू जारी…

July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Video : देश के कई राज्यों में इन दिनों बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रहा हैं। जिसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में बारिश ने तबही मचाई हैं। जिससे बिजनौर में कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा का जल स्तर बढ़ने से लोगों के घर डूब गए हैं। वहीं एक ताजा मामला सामने आया हैं, जिसमें एक बस उफनती नदी के तेज बहाव में फस गई हैं।

मिली जानकारी के बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह नदी अपने पूरे उफान पर है। इस बीच नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही रूपहडिया डिपो की बस नदी के तेज बहाव में फंस गई। बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री मौजूद थे। नदी में बस फंसने के बाद यात्रियों चीख-पुकार मच गई। पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है। फिलहाल जेसीबी मशीन के सहारे पुल के ऊपर से सवारियों को निकाला जा रहा है।

RELATED POSTS

View all

view all