Live Khabar 24x7

Raipur News : 30 जुलाई से सभी वार्डों में पदयात्रा करेगी जिला कांग्रेस कमेटी, जन-जन तक पहुंचाएंगी भूपेश सरकार की योजनाएं

July 24, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Raipur News : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शहर जिला कांग्रेस की आज बैठक हुई। जिसके बाद महापौर एजाज़ ढेबर ने प्रेस वार्ता की। 30 जुलाई से शुरू होने वाले वार्डों में पदयात्रा को लेकर महापौर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएंगे। सभी वार्डों का भ्रमण भी करेंगे, इस दौरान कुछ समस्याओं का तत्काल निवारण भी करेंगे।

मेयर ढेबर (Mayor Aijaz Dhebar) ने मीडिया को बताया कि पांच वर्षों में सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई है। जिसे लेकर घर-घर जाकर जाएंगे। सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी और नगर निगम के द्वारा जनता के बीच में जाएंगे।

इस दौरान छोटी छोटी समस्याओं का त्वरित निदान होगा। राजधानी के चारों विधानसभा में कार्यक्रम होगा। जिसकी शुरुआत दक्षिण विधानसभा से शुरू की जाएगी।

Raipur News : आगे कहा, सरकार की योजनाओं को लेकर जनता तक जाएंगे। जो भी जनता की समस्या होगी उसे तुरंत समाधान करेंगे। साथ ही 30 तारीख से शहर के वार्डों में पदयात्रा करेंगे। इस दौरान शासन की योजनाओं को लेकर नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों से चर्चा करेंगे।

Read More : Raipur : सीएम हाउस के पास स्कूल के बच्चों ने रखा अपना बैग और किताब, मुख्यमंत्री से कर रहे ये मांग

दो दिन पहले 22 जुलाई को रायपुर दक्षिण से भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शारदा चौक का घेराव किया। सड़क चौड़ी करण, सफाई, जैसे मुद्दों पर नगर निगम पर कई आरोप लगाते हुए, शहर का विकास ठप करने की बात कही थी।

इस पर अब पलटवार करते हुए महापौर एजाज ढेबर ने कहा- पिछले 15 साल भाजपा की सरकार रही, रायपुर में दो-दो कद्दावर मंत्री रहे, 15 साल ये मंत्री रहे। तब तो कभी रोड चौड़ी करने की बात ही नहीं किए, मुआवजे की बात नहीं की। अब ये कहते हैं कि खुद जो 15 साल में नहीं कर पाएं हम साढ़े चार साल में कर दें।

महापौर ने बताया कि फूल चौक से लेकर तत्यापारा तक चौड़ी करण होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 10 करोड़ की राशि जारी की है। महापौर एजाज ढेबर ने चौड़ीकरण करने का दावा किया।

भाजपा पर बोला हमला

Raipur News : महापौर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा – भाजपा के पास मुद्दा नहीं है। भाजपा का दूसरा नाम झूठ बोलो पार्टी। भाई से भाई को लड़ाने का काम बीजेपी करते है। बीजेपी को अमन चैन पसंद नही इसलिए संप्रदाय में फुट डालने का कार्य करते है। जो आरोप विधायक बृजमोहन लगते है, वह नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे क्यों नहीं बोलती ?

आने वाले समय में रायपुर की चारों सीट पर कांग्रेस की जीत होगी। हम रायपुर की 4 सीट जीतेंगे, 75 पार का नारा जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया है, उसे पूरा करेंगे। बीजेपी पर्षदों का आरोप है कि महापौर पक्षपात करते है। इस पर उन्होंने कहा कि यदि किसी पार्षद को लगता है कि उनके साथ पक्षपात हुआ है तो उनके साथ बैठक करने को तैयार है। आज की बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे , संजीव अग्रवाल, सभापति प्रमोद दुबे, कुमार मेनन, आकाश शर्मा शामिल हुए।

RELATED POSTS

View all

view all