CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतवानी
July 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में तामपान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं रुक रुक हो रही बारिश से उमस भी बढ़ रही हैं। मौसम विभाग द्वारा 25 जुलाई के 8:30 बजे प्रदेश में न्यूनतम तापमान बस्तर 23.4 डिग्री , बलरामपुर 24.2 डिग्री , दुर्ग 24.4 डिग्री , नारायणपुर 24.6 डिग्री , जशपुर 24.7 डिग्री , बीजापुर 24.9 डिग्री रहा।

दो दिनों के लिए अलर्ट जारी
Read More : CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में इन हिस्सों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिन भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। जिसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हैं। 26 जुलाई के सुबह 8:30 बजे तक के लिए बस्तर संभाग में माध्यम से भारी बारिश होने के लिए मौसा विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं। वहीं सुकमा और बीजापुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया हैं।
26 जुलाई के जुलाई 8:30 बजे से 27 जुलाई के सुबह 8:30 बजे तक बीजापुर और नारायणपुर जिले में भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका जताई गई हैं। मौसम विभाग ने इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। वहीं गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और कांकेर में माध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं।
RELATED POSTS
View all