College Girl Murder : राजधानी में दिनदहाड़े कॉलेज छात्रा की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
July 28, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। College Girl Murder : राजधानी दिल्ली से दिन दहाड़े पार्क में युवती का क़त्ल करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोस्त के साथ पार्क में आई युवती को रॉड मारकर मौत के घात उतार दिया गया हैं। लड़की के शव मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल हैं। शव के पास से लोहे की रॉड भी बरामद किया गया है।
घटना दिल्ली के मालवीय नगर में अरबिंदो कॉलेज के पास के पार्क की हैं। जहां लड़की का शव मिला हैं। मौके से आरोपी फरार हो गया। हमला करने वाले शख्स की उम्र 25 साल बताई। जिसकी पुलिस तलाश में जुटी ही हैं।
पुलिस के बताया कि दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास जानकारी मिली थी कि अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आस पास है।
Read More : Jain Monk’s Murder : भाजपा ने जैन मुनि हत्या मामलें में की CBI जांच की मांग, राज्य गृहमंत्री बोले – ‘हमारा पुलिस विभाग सक्षम है
College Girl Murder : घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने जानकारी दी कि “घटना पार्क के अंदर हुई है। मृतक लड़की कॉलेज की छात्रा है। इस पार्क में अक्सर कॉलेज के लड़के-लड़कियां आते रहते हैं। वह अपने किसी दोस्त के साथ पार्क में आई थी। लड़की के सिर पर चोट के निशान हैं। एक रॉड भी उसके शव के पास से मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
RELATED POSTS
View all