Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन फ्लैट बंद हुआ बाजार, हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 3% की गिरावट
August 1, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Share Market Closing : कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ हैं। कारोबार के अंत में BSE सेंसेक्स (Sensex) 68 अंक गिरकर 66,459 पर बंद हुआ है। वहीं NSE का 50 शेयर वाला निफ्टी (Nifty) भी 20 अंक नीचे 19,733 पर बंद हुआ है।
बाजार की कमजोरी में रियल्टी और PSU बैंकिंग स्टॉक्स सबसे आगे रहे। हालांकि, निचले स्तरों से IT सेक्टर ने सपोर्ट किया। इससे पहले भारतीय बाजार सोमवार को पॉजिटिव बंद हुए थे। BSE Sensex 367 अंक ऊपर 66,527 पर बंद हुआ था।
Read More : Share Market Closing : लाल निशाना पर बंद हुआ शेयर बाजार, Sensex 440 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे 35 हजार करोड़ रुपए
Share Market Closing : Hero Motocorp कंपनी के शेयरों में 3% तक की गिरावट आई। दोपहर 1 बजे बीएसई पर कंपनी के शेयर 3.45% गिरकर ₹3092.90 पर कारोबार कर रहे थे।
इसके अलावा फार्मा, मेटल्स और कमोडिटी स्टॉक्स में भी तेजी देखने को मिली है। मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में भी तेजी रही. जबकि बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, मीडिया, एनर्जी , इंफ्रा, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 शेयर तेजी के साथ और 15 गिरकर बंद हुए। जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 23 शेयर तेजी के साथ और 27 गिरावट के साथ बंद हुए।
| इंडेक्स का नाम | बंद होने का स्तर | उच्च स्तर | निम्न स्तर | प्रतिशत बदलाव |
| BSE Sensex | 66,459.31 | 66,658.12 | 66,388.26 | -0.10% |
| BSE SmallCap | 35,180.57 | 35,257.68 | 35,086.03 | 00:07:21 |
| India VIX | 10.28 | 10.70 | 10.20 | -1.25% |
| NIFTY Midcap 100 | 37,718.10 | 37,884.45 | 37,666.90 | -0.01% |
| NIFTY Smallcap 100 | 11,778.25 | 11,805.45 | 11,746.05 | 0.64% |
| NIfty smallcap 50 | 5,338.50 | 5,355.25 | 5,323.65 | 0.83% |
| Nifty 100 | 19,659.85 | 19,722.10 | 19,630.70 | -0.10% |
| Nifty 200 | 10,437.50 | 10,469.70 | 10,421.85 | -0.08% |
| Nifty 50 | 19,733.55 | 19,795.60 | 19,704.60 | -0.10% |
RELATED POSTS
View all