Live Khabar 24x7

रायपुर के कमर्शियल गोदाम में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ खाक, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

November 8, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। रायपुर के फाफाडीह स्थित एक गोदाम में आग फैलने से हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं मौके पर मौजूद नगरसेना और अग्निशमन के निदेशक IPS अजातशत्रु भी आग बुझाने में जुटे। घटना रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है।
.
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे का है। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना मिली थी कि फाफाडीह के पास स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई है। जब तक दमकल की टीम मौके पर पहुंची ये आग ने गोदाम में रखें बांस और अन्य समानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन सकरी गलियों और वाहनों की अराजक पार्किंग के कारण वाहनों को अंदर ले जाने में काफी कठिनाई हुई। गोदाम में रखे पुराने कबाड़ के सामान में आग लगने के कारण काफी नुकसान हुआ। आग ने गोदाम के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया और सभी सामान जलकर राख हो गए। पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
मानों को अपनी चपेट में ले लिया था।

RELATED POSTS

View all

view all