जांजगीर-चांपा। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां के पामगढ़ क्षेत्र में कबड्डी खेलने के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम युवराज सिंह गोंड बताया जा रहा है, जो बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
Read More : Amit Shah CG Visit : आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यहां जानें दौरे का पूरा शेड्यूल…
घटना ग्राम बनाहिल के ऋषभ कॉलेज की है, जहां कबड्डी खेलते समय युवराज अचानक जमीन पर गिर पड़ा। गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके तुरंत बाद उसे पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।