Live Khabar 24x7

कोल घोटाले के आरोपियों से दूसरे दिन भी पूछताछ कर रही ACB, इन लोगों से दागे जा रहे सवाल…

April 5, 2024 | by livekhabar24x7.com

ACB, Livekhbar27x7

 

रायपुर। कोल घोटाले के आरोपियों से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी है। एसीबी (ACB) की टीम आज फिर पूछताछ के लिए जेल पहुंची है। जेल में बंद आरोपी रानू साहू और सौम्या चौरसिया से सवाल किए जा रहे हैं। इस मामले में सवाल-जवाब करने के लिए ईओडब्ल्यू एसीबी को विशेष कोर्ट ने तीन दिन का वक्त दिया है। जानकारी के मुताबिक, कोल स्कैम मामले में 15 से ज्यादा कारोबारियों को नोटिस दिया गया है। एसीबी बड़े पैमाने पर लगातार इस केस को लेकर तहकीकात करने में जुटी हुई है।

RELATED POSTS

View all

view all