ACB Raid : ACB ने शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर मारी रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज…
July 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
जगदलपुर। ACB Raid : ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने आज सुबह शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर रेड मारी है। मिली जानकारी के अनुसार ACB सुबह पांच बजे ही शिक्षा विभाग के अधिकारी राजेश उपाध्यय के घर पहुंची। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी राजेश उपाध्य दरभा विकासखंड के BEO है। यही नहीं वे पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। अधिकारी दरभी के प्रभार में BEO है। फिलहाल ACB की टीम राजेश उपाध्यय के घर डाटा खंगाल रही है।
RELATED POSTS
View all