Live Khabar 24x7

Action Against Rapist : दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घर चला बुलडोजर, सीएम के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

July 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

सतना। Action Against Rapist : मैहर में 10 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला है। आज सुबह बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम दोनों के घर पहुंची और मकान तोड़ने की कार्रवाई की। बता दे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कल कहा कि आरोपियों कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हो चुकी है 2 आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने 2 आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दोनों बालिका को पहाड़ी पर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी थी। उसे वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। लड़की जख्मी हालत में घर पहुंची, जहां से परिजन उसे पहले मैहर के अस्पताल ले गए।

RELATED POSTS

View all

view all