Raipur में प्रभु श्री राम की धान से बनाई गई रंगोली, 80 क्विंटल धान से किया गया तैयार, देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Spread the love

 

Raipur : प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह का माहौल है। सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन के बाद भोग भंडारे की तैयारियां जारी है। दिवाली की तरह माहौल बन चुका है। CM विष्णुदेव साय माता शबरी के धाम जांजगीर-चाम्पा के शिवरीनारायण के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे है। वहीं भगवान् राम के ननिहाल चंदखुरी में भी देखने को मिलेगा सुरक्षा व्यवस्था के तहत शिवरीनारायण और चंद्रखुरी दोनों ही जगहों पर बड़े पैमाने पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं।

रायपुर में = 3 नए वर्ल्ड रिकार्ड बनने वाले हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली का छतीसगढ़ में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। प्रभु श्री राम की रंगोली धान से बनाई गई है। प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ राज्य वादी संघ के सारे सदस्यों की स्कीम के सहयोग से रंगोली का निर्माण होगा। इस रंगोली को 19 हजार वर्गफीट में तैयार किया गया हैं जिसके लिए करीब 80 क्विंटल धान का इस्तेमाल हुआ हैं। जिसे देखने बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *