Live Khabar 24x7

एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद एक्टर गोविंदा हुए शिवसेना में शामिल, लड़ सकते है लोकसभा चुनाव

March 28, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। एक्टर गोविंदा ने राजनीति में वापसी की है। गुरुवार को वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। अभिनेता गोविंदा शिवसेना के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकते है।

जानकरी के मुताबिक, गोविंदा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के टिकट पर उत्तर-पश्चिम मुंबई लोकसभा सीट से शिवसेना-यूबीटी के अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं, जो शिंदे खेमे से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अभिनेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के बीच हुई मुलाकात के बाद गोविंदा के राजनीति में संभावित प्रवेश की अटकलों ने जोर पकड़ लिया। पिछले हफ्ते हुई इस मुलाकात से गोविंदा की राजनीतिक वापसी की अफवाहें तेज हो गई हैं।

पहले राजनीतिक क्षेत्र में काम कर चुके गोविंदा ने 2004 में कांग्रेस के बैनर तले मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी के दिग्गज नेता राम नाईक को हराया. हालांकि, बाद में गोविंदा ने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया और 2009 के लोकसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

 

RELATED POSTS

View all

view all