विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय जेल पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता, देवेंद्र यादव से मुलाकात करने का कर रहे इंतजार…
August 20, 2024 | by Nitesh Sharma

रायपुर। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर आज कांग्रेस विधायक दल की एक अहम बैठक राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक में जहां नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में सभी विधायकों ने सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा की। बैठक के बाद, सभी विधायक रायपुर सेन्ट्रल जेल पहुंचे, जहां देवेंद्र यादव से मुलाकात के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, मुलाकात की अनुमति नहीं मिलने के कारण विधायक बाहर खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं।
बता दे कि कांग्रेस पार्टी ने विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। 24 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस एक बड़ा प्रदर्शन करेगी।
Read More : कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ हर जिले में प्रदर्शन करने का लिया गया फैसला, राज्यपाल से भी करेंगे मुलाकात
क्यों हुई गिरफ्तारी
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बलौदाबाजार हिंसा मामले में हुई हैं। शनिवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। दिनभर के हाईवोल्टेज सियासी ड्रामे के बाद देर रात कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच भी जमकर झड़प हुई।
RELATED POSTS
View all