Live Khabar 24x7

Amit Shah CG Visit : कल छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रायपुर में प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ करेंगे बैठक, 22 को कांकेर में जनसभा को करेंगे संबोधित

April 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Amit Shah CG Visit, Livekhbar24x7

Amit Shah CG Visit, Livekhbar24x7

रायपुर। Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानि 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वे देर शाम रायपुर पहुंचेंगे। जिसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ कलस्टर के प्रभारियों, लोकसभा के प्रभारियों, संयोजको और सह संयोजकों की बैठक लेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा, अरुण साथ और अन्य मंत्रियों भी शामिल होंगे।

Read more : Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस दिन आ सकते है छत्तीसगढ़! चुनावी तैयारियों की करेंगे समीक्षा, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

बैठक में लोकसभा चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में शामिल सीटों पर बीजेपी की जीत के लिए चुनावी चर्चा तो होगी ही, साथ ही कांकेर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ के बारे में चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी लेंगे। अमित शाह रात को ठाकरे परिसर में ही रुकेंगे। इसके बाद दूसरे दिन 22 अप्रैल को 12 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जाकर वहां पर दोपहर 1 बजे सभा लेंगे। सभा के बाद वापस रायपुर आकर यहां से विशेष विमान द्वारा महाराष्ट्र के लिए रवाना होंगे।

RELATED POSTS

View all

view all