Live Khabar 24x7

जांजगीर से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूकेंगे अमित शाह, मूणत ने बताया भाजपा का प्लान

February 21, 2024 | by livekhabar24x7.com

जांजगीर/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों में जीत हासिल करने के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह कल कल 22 फरवरी को जांजगीर लोकसभा से भाजपा के मिशन 11 का शंखनाद करेंगे। शहर के हाई स्कूल मैदान में 1:00 बजे अमित शाह भव्य आमसभा को संबोधित करेंगे।

राजेश मूणत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के मिशन का श्री गणेश जांजगीर लोकसभा सीट से शुरू होने जा रहा है। जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के हज़ारों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए कस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव में जांजगीर में विजय हासिल करती रही है। राज्य में विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद गृहमंत्री अमित शाह का पहला नगर आगमन है,लिहाज़ा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए पूरे शहर को सजाया है।

भाजपा ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया राज्यसभा सदस्य, पीएम मोदी समेत BJP वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार 

इस सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीते कई दिनों से जांजगीर जिले के 8 विधानसभा क्षेत्र, 34 मंडल, 2200 बूथ के कार्यकर्ताओं ने निरंतर तैयारी की है। कल आयोजित सभा मे कम से कम 40 हजार लोकसभा में शामिल हो, इस बात का लक्ष्य रखा गया है।

भारतीय जनता पार्टी के इस भव्य कार्यक्रम के जरिए अमित शाह कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी हेतु मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही जनता को संदेश देंगे कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाकर डबल इंजन की सरकार की ताकत से छत्तीसगढ़ और देश को आगे ले जाना है।

इस सभा की तैयारी का अंतिम रूप युद्ध स्तर पर दिया जा रहा है। क्लस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और पूर्व विधायक सौरभ सिंह बीते 2 दिन से जांजगीर चांपा में तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं।

भाजपा के तीनों नेताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक साझा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि इस सभा मे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, सह प्रभारीनितिन नवीन, कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, सांसद गुहाराम अजगल्ले समेत कई विधायक एवं पूर्व विधायकगण उपस्थित रहेंगे।

अमित शाह का हेलिकॉप्टर जहां उतरेगा, उस हैलीपेड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक स्वागत गेट ,रोड में होर्डिंग झंडा बैनर लगाये गए हैं। इसके अलावा गृहमंत्री अमित शाह के स्वागत में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा बाइक रैली का आयोजन किया गया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all