Live Khabar 24x7

अस्पताल में भर्ती हुए अमिताभ बच्चन, सामने आई ये बड़ी वजह…

March 15, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

मुंबई। बाॅलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल, उनकी एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि इस समय उनकी हालत में सुधार है। उन्हें हाई सिक्योरिटी के साथ अस्पताल ले जाया गया था।

इसी बीच अमिताभ ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, आपका हमेशा आभार। इस ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपनी सफल सर्जरी के लिए अमिताभ ने अपने शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। इससे पहले भी अमिताभ को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। कई बार उन्हें शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से, तो कई बार उनकी सेहत के कारण एडमिट किया गया।

Read More : Abhijit Gangopadhyay Resign : हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने दिया इस्तीफा, BJP में होंगे शामिल, लोकसभा चुनाव में आजमाएंगे किस्मत

क्या है एंजियोप्लास्टी सर्जरी ?
एंजियोप्लास्टी सर्जरी तब कराई जाती है जब हार्ट की आर्टरीज में गंदा कोलेस्ट्रॉल या खून के जमने के कारण ब्लॉकेज होने लगता है। इस ब्लॉकेज के कारण आर्टरीज से हार्ट को खून की सप्लाई कम होने लगती है। इससे अचानक हार्ट अटैक भी आ सकता है। इसलिए लोग पहले ही एंजियोप्लास्टी सर्जरी करा लेते हैं।

किन स्थितियों में कराई जाती है एंजियोप्लास्टी?
अगर मरीज को लगातार सांस फूलने की समस्या हो, छाती में दर्द हो रहा हो, किसी काम को करने पर जल्दी थक जा रहा हो, जितना पहले चल पाते थे उतना नहीं चल पाते हो, उठते-बैठते छाती में दर्द हो रहा हो, तो इन स्थितियों में डॉक्टर इको टेस्ट, स्ट्रेस इको टेस्ट, टीएमटी, एंजियोग्राफी टेस्ट आदि के माध्यम से यह पता लगाते हैं कि आर्टरीज में कितने प्रतिशत तक ब्लॉकेज है। यदि ब्लॉकेज 70 प्रतिशत से ज्यादा है तो एंजियोप्लास्टी कराई जाती है।

RELATED POSTS

View all

view all