Live Khabar 24x7

सनातन विरोधी शिक्षक : स्कूल में ‘जय श्री राम’ कहने पर छात्रों की पिटाई, ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,

November 12, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में टीचर ने दो छात्रों की जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि सरकारी स्कूल में जय श्रीराम कहने या टीका लगाने पर छात्रों को शिक्षक द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। शिक्षक राजकुमार ओगरे के इस व्यवहार से ग्रामीणों में ग़ुस्सा है। घटना पाली पड़निया गांव की है।

घटना की जानकारी जब विद्यार्थियों के परिजनों तक पहुंची, तब उन्होंने शिक्षक को इस व्यवहार के लिए जमकर खरी खोटी सुनाई। जिसके बाद शिक्षक ने परिजनों ने माफी मांगी। हालांकि परिजन इस माफी से असंतुष्ट है। पालकों ने घटना की जानकारी सर्वमंगला चौकी पुलिस और शिक्षा विभाग को दी है। बताया जा रहा है कि संबंधित स्कूलों में तीन गांव के बच्चे पढ़ाई करने आते हैं। अब इन तीनों गांव के लोग एकत्रित होकर सनातन विरोधी शिक्षक की हरकतों का विरोध करने की तैयारी में हैं।

RELATED POSTS

View all

view all