Live Khabar 24x7

Arijit Singh B’day : शो के जीते हुए पैसों से बनाया स्टूडियो, आशिकी 2 से मिला फेम, आज करोड़ो दिलों पर सुरीली आवाज का चला रहे जादू

April 25, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

 

New Delhi : Arijit Singh B’day : अपनी सुरीली आवाज और कड़ी मेहनत से अरिजीत सिंह आज मशहूर गायक बन चुके है। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में एक से बढ़कर एक गाने गाये, फिर चाहे बात राग आधारित क्लासिकल गाने की हो या डांस ट्रेक की, हर स्टाइल में उन्होंने गाने गाए है। म्यूजिक इंडस्ट्री में लोग अरिजीत और अरिजीत दूसरों की बहुत इज्जत करते है। लोग अब उन्हें इस दशक का सोनू निगम भी मान रहे है।

साल 2013 में आई आशिकी 2 ने कई लोगों को रातों रात स्टार बना दिया, अरिजीत सिंह भी उसी का हिस्सा है। हालंकि उनका संगीत का सफर रिएलिटी शो और उससे पहले कई लाइव कॉन्सर्ट से शुरू हो चुका था। लेकिन आशिकी 2 से शुरू हुआ गायन का सफर अबतक नहीं थमा। उन्होंने कई हिट पर हिट दिए है।

अरिजीत का जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में साल 1987 में हुआ था। उनके पिता का नाम कक्कड़ सिंह था। वह सिख थे, जबकि उनकी मां अदिति बंगाली थीं। संगीत का शौक अरिजीत को बचपन में ही हो गया था। यही वजह थी कि बहुत कम उम्र में उन्होंने म्यूजिक की तालीम हासिल करनी शुरू कर दी थी।

अरिजीत सिंह जिस मुकाम पर इस समय हैं, उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है। अरिजीत सबसे पहले टीवी रियलिटी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे। इस सिंगिंग शो में उनकी गायकी ने जज जावेद अख्तर, शंकर महादेवन और केके का दिल जीत लिया, लेकिन कम वोट मिलने की वजह से उन्हें इस शो से बाहर होना पड़ा। इसके बाद भी अरिजीत का संघर्ष खत्म नहीं हुआ।

अरिजीत को संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म में मौका देने का वादा किया था। सिंगर ने सांवरिया के लिए अपनी आवाज में एक गाना रिकॉर्ड किया, लेकिन यह कभी रिलीज नहीं हो सका। अरिजीत के करियर में चार चांद लगाने में प्रीतम ने अहम भूमिका निभाई है। दोनों ने साथ मिलकर ‘गोलमाल 3’, ‘क्रुक’ और ‘एक्शन रिप्ले’ आदि तीन फिल्मों के काम किया।

Popular Hits

साल 2011 में आई मर्डर 2 फिल्म में उनका गाना ‘फिर मोहब्बत’ लोगों को खूब पसंद आया. हालांकि, उनके करियर का टर्निंग पॉइंट आशिकी 2 को माना जाता है. इस फिल्म में उनके गाए गाने इतने ज्यादा सफल हुए कि अरिजीत ने इसके बाद पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. ‘चन्ना मेरेया’, ‘आज से तेरी’, ‘तेरा यार हूं मैं’ ‘जो भेजी थी दुआ’ ‘फिर भी तुमको चाहूंगा’ आदि उनके सुपरहिट गानों में शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरिजीत एक गाने के लिए 10 से 12 लाख रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा वह कॉन्सर्ट के लिए भी मोटी फीस वसूलते हैं। जानकारी के मुताबिक शोज के लिए वह एक से डेढ़ करोड़ चार्ज करते हैं। उनकी नेट वर्थ की बात करें तो यह 70 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है।

Love & Relation

अरिजीत सिंह की पहली पत्नी का नाम रूपरेखा था. दोनों की मुलाकात ‘गुरुकुल’ के सेट पर हुई थी, जहां दोनों की मोहब्बत शुरू हो गई। काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2013 में उन्होंने शादी कर ली। रूपरेखा बनर्जी और अरिजीत सिंह की शादीशुदा जिंदगी ज्यादा दिन नहीं चली। 2013 में ही उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया।

इसके बाद अरिजीत की जिंदगी में कोमल रॉय आईं। दोनों की शादी 20 जनवरी 2014 के दिन बंगाली रीति-रिवाज से हुई. दरअसल, कोयल अरिजीत सिंह के बचपन की दोस्त थीं।

अरिजीत के जीवन में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन उन्हें एक सफल गायक बनने से कोई नहीं रोक पाया। हाल में ऐसे कई वाक्य हुए जिनमें वह बेहद सहज और सरल नजर आए।

 

 

 

 

 

RELATED POSTS

View all

view all