Live Khabar 24x7

Arjun-Malaika : मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा अर्जुन कपूर का ग़ुस्सा, बोले – हमारी भी पर्सनल लाइफ है, खुद की मर्जी से खबर नहीं लिखना चाहिए

June 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

मुंबई। Arjun-Malaika : बॉलीवुड स्टार्स की जिंदगी बाहर से जितनी ज्यादा चमकदार नजर आती है, अंदर से उतनी ही बेरंग होती है। सिनेमा इंडस्ट्री में स्टार्स की जिंदगी पर्सनल रह पाना मुश्किल है। आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड कपल की ख़बरें वायरल होती रहती है। ऐसा ही एक बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा खान। जिनके रिलेशन को एज गैप के चलते अक्सर ट्रोल किया जाता है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने मलाइका अरोरा की प्रेग्नेंसी को लेकर के प्रतिक्रया दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि ऐसी अफवाहों का असर उन पर कितना खराब पड़ता है।

निगेटिविटी फैलाना बहुत आसान : अर्जुन

अर्जुन ने एक निजी मीडिया को दिए इंटरवियू में कहा कि – ‘निगेटिविटी फैलाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं , तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं। देखिए हम लोग भी इंसान हैं और हमारी पर्सनल लाइफ है, जो काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती है। हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं ,वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम बात है।’

अर्जुन ने आगे कहा- ‘हम काफी हद तक मीडिया पर डिपेंड रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह आम लोगों तक पहुंच रही है। हम यह चाहते हैं कि आप लोग तभी यह समझें कि हम भी इंसान हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें। आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसा ही रिएक्ट किया था। उस खबर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था। खुद की मर्जी से खबर नहीं लिख देनी चाहिए।’

सच्चाई बताने से कभी पीछे नहीं हटा

हालिया पोस्ट के बारे में बात करते हुए अर्जुन ने आगे कहा, “मैंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि मैं आप सभी (पत्रकारों) पर भरोसा करता हूं। मैंने कभी कुछ छुपाया नहीं है, मैं कभी पीछे नहीं हटा। जब ऐसी बातें सच नहीं होती हैं तो मुझे खुद को सही ठहराना पड़ता है। किसी भी पत्रकार की जानकारी को कंफर्म किया जाना चाहिए। ऐसी खबरों को लापरवाही से नहीं रखा जाना चाहिए थे। खासकर जब यह आपकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी हो। हम सब यहां अपना काम करने के लिए आए हैं, इसे दूसरे लोगों की लाइफ से जोड़कर मौज-मस्ती करने का जरिया न बनाएं।’

 

RELATED POSTS

View all

view all