Live Khabar 24x7

ASI ने ही अपने ही थाने में ही कर डाली हजारों रुपये की चोरी, CCTV में कैद हुआ मंजर, अब तोड़ रहे जेल की रोटी

June 20, 2023 | by livekhabar24x7.com

चंडीगढ़। पंजाब के मलेरकोटला जिले से एक हैरान करा देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां अहमदगढ़ सदर पुलिस स्टेशन का ASI ही चोर निकला। इस ASI ने यह चोरी किसी के घर पर नहीं, बल्कि अपने थाने में कर डाली है। चोरी की यह वारदात थाने में लगे CCTV कैमरे में दर्ज हो गई। जिसके बाद आरोपी ASI को अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया है।

Read More : Asia Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी, एशिया कप में होगी यॉर्कर किंग बुमराह की वापसी! श्रेयस भी कर सकते है कमबैक

 

रिपोर्ट के अनुसार, अहमदगढ़ सदर पुलिस स्टेशन का ASI गुरमेल सिंह ने मलखाने में रखे 52000 रुपये पर हाथ साफ कर दिया था। यह वारदात CCTV कैमरे में दर्ज हो गई। मालखाने में रखे रुपये किसी वारदात में पकड़े गए थे। थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने जानकारी दी है कि मुंशी मालखाने की चाबी अपने काउंटर के दराज में रख कर भूलकर छुट्टी पर घर चला गया। जिसकी जानकारी थाने में पदस्थ ASI गुरमीत सिंह को थी। गुरमीत ने दराज से चाबी निकाली और मालखाने में रखे रुपये चुरा लिए।

चोरी के मामले की छानबीन शुरू हुई, तो सभी पुलिसकर्मियों से पूछताछ हुई। मगर, किसी को भी पैसों की जानकारी नहीं थी। ऐसे में CCTV खंगाले गए, तो उसमें ASI गुरमेल सिंह चोरी करता नज़र आया। पुलिस ने उसके खिलाफ थाने में ही चोरी क केस दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। इस मामले पर थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि थाने के अंदर से ही 52000 रुपये चोरी हुए थी। जिसका आरोपी थाने में तैनात ASI ही निकला।

RELATED POSTS

View all

view all