Live Khabar 24x7

Assassination Attempt : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर फायरिंग, कान पर गोली लगी, मारा गया संदिग्ध शूटर

July 14, 2024 | by Nitesh Sharma

 

नई दिल्ली। Assassination Attempt : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर रविवार सुबह फायरिंग हुई। चुनावी रैली के दौरान शूटर ने गोलियां बरसा दी। इस बीच दाएं कान में गोली लग गई। अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें छुट्टी भी मिल गई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के बटलर शहर में चुनावी रैली कर रहे थे।

ट्रम्प मंच पर आए उन्होंने बोलना शुरू किया- ‘टेक अ लुक एट वॉट हैपंड’…और फायरिंग की आवाज आनी शुरू हुई। थोड़ी चीख-पुकार, ट्रम्प चौंकते हुए दायां हाथ कान पर रखते हैं और झुक जाते हैं। इस बीच सुरक्षा गार्ड घेरा बना लेते हैं। ट्रम्प खड़े होते हैं, कान और खून सने चेहरे के साथ दाईं मुट्‌ठी भींचते हुए कुछ कहने की कोशिश करते हैं। फिर गार्ड उन्हें घेरे में लेते हुए कार में लेकर निकल जाते है।

गोलीबारी में रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हुई है। 2 गंभीर रूप से घायल हैं। पेंसिल्वेनिया पुलिस ने बताया कि ट्रम्प पर करीब 400 फीट दूर मौजूद इमारत की छत से फायरिंग की गई। AR-15 राइफल से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। पहले राउंड में 3 और दूसरे राउंड में 5 गोलियां चलीं। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध शूटर मारा गया है। उसकी उम्र 20 साल थी। अब तक हमले के मकसद की जानकारी नहीं है।

RELATED POSTS

View all

view all