ATS को मिली बड़ी सफलता, ISIS आतंकी मॉड्यूल के 5 संदिग्ध गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल
June 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
पोरबंदर। गुजरात के पोरबंदर में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) को बड़ी सफलता मिली हैं। एटीएस ने आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को अरेस्ट किया है। इन पर आरोप है कि ये लोग एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन के संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि चारों के पास से आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।
इसके आलावा सूरत से एटीएस ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ खुराशान प्रोविंस से जुड़ी एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एटीएस ने पुलिस की मदद से महिला को लालगेट इलाके से हिरासत में लिया गया है। उसे पोरबंदर ले जाया गया है।
एटीएस की गिरफ्त में आई महिला की शादी दक्षिण भारत में हुई है। उसके परिवार का एक व्यक्ति सरकारी नौकरी भी करता है। वह कैसे आतंकी संगठन के संपर्क में आई, एटीएस के अफसर इस बात को पता लगा रहे हैं।
RELATED POSTS
View all