Bank Holiday In July : फटाफट निपटा ले बैंक के सभी जरुरी काम, जुलाई में इतने दिन रहेंगे बंद, देखें लिस्ट…
June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Bank Holiday In July : अगर आपके भी बैंक सम्बन्धी काम पेंडिंग हैं तो आप इसे जल्द से जल्द निपटा लें। दरअसल अगले महीने बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। इसके लिए हर महीने की तरह जुलाई 2023 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंक हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। जिसके अनुसार जुलाई महीने में करीब आधे महीने बैंकों में काम-काज नहीं होंगे।
ये बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकते हैं। गौरतलब है कि बैंकों की छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों और होने वाले आयोजनों पर निर्भर करती हैं। ऐसे में बेहद जरूरी है कि बैंकिंग कार्य के लिए घर से ब्रांच जाने के लिए निकलें, तो पहले आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट चेक कर लें।
देखें लिस्ट-
- 02 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
- 05 जुलाई- बुधवार- गुरु हरगोबिंद जी जयंती जम्मू और श्रीनगर
- 06 जुलाई- गुरुवार- एमएचआईपी दिवस मिजोरम
- 08 जुलाई- दूसरा शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
- 09 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
- 11 जुलाई- मंगलवार- केर पूजा त्रिपुरा
- 13 जुलाई- गुरुवार- भानु जयंती सिक्किम
- 16 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
- 17 जुलाई- सोमवार- यू तिरोट सिंग डे मेघालय
- 21 जुलाई- शुक्रवार- द्रुक्पा त्शे-जी सिक्किम
- 22 जुलाई- शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
- 23 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
- 28 जुलाई- शुक्रवार- आशूरा जम्मू और श्रीनगर
- 29 जुलाई- शनिवार- मुहर्रम (ताजिया) त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
- 30 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
RBI की वेबसाइट पर चेक करें हॉलिडे लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) विभिन्न राज्यों और आयोजनों के आधार पर अपनी Bank Holiday लिस्ट तैयार करती है और इसे अपनी बेवसाइट पर अपडेट करती है. आप अपने मोबाइल पर इस लिंक (https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके भी महीने के हर बैंक हॉलिडे के बारे में जान सकते हैं।
RELATED POSTS
View all