Live Khabar 24x7

Big Accident : 100 फीट की ऊंचाई से गिरी गर्डर लॉन्चिंग मशीन, 16 लोगों की मौत…

August 1, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Big Accident : सोमवार की रात महाराष्ट्र के ठाणे में एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि शाहपुर के पास समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के तीसरने चरण का निर्माण कार्य चल रहा था. पुल के निर्माण कार्य में गर्डर लॉन्चिंग मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था. इसी दौरान यह मशीन 100 फीट की ऊंचाई से अचानक गिर गई।

छह लोगों के फंसे होने की आशंका
एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे जिले के शाहपुर तहसील में एक पुल के स्लैब पर क्रेन गिर गई थी। एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। अबतक 14 शवों को बरामद कर लिया गया है। वहीं तीन लोग घायल हैं। आशंका है कि अभी भी छह लोग गर्डर के नीचे फंसे हुए हैं।

RELATED POSTS

View all

view all