Live Khabar 24x7

Big Accident : जवानों की बस हुई हादसे का शिकार, BSF के 17 जवान घायल

May 3, 2024 | by Nitesh Sharma

accident

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायगढ़। Big Accident : जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रही बीएसएफ जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई है। इस हादसे में 17 जवान घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि जवानों से बड़ी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई है।

बता दे कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस हादसे में 10 जवान घायल हो गए हैं। जिसमें 8 जवानों को मामूली चोट आई है तो वहीं 2 जवान गंभीर बताए जा रहे हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

Read More : Big Accident : भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने जताया शोक…

जानकारी के अनुसार बीएसएफ के 17 जवान रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र स्थित धरमजयगढ़ के चूही पहाड़ मतदान केंद्र का निरीक्षण करने गए हुए थे। जहां से लौटने के दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। जिसमें आठ जवानों को मामूली चोट आई है तो वहीं दो जवान गंभीर बताई जा रहे हैं। इन सभी जवानों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all