Live Khabar 24x7

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, दूध उत्पाद बेचने वाली फैक्ट्री पर मारा छापा, पनीर और पेड़ा के लिए गए सैंपल

October 26, 2024 | by Nitesh Sharma

badi khabar

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

महासमुंद। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कड़ा कदम उठाया है। दरअसल छत्तीसगढ़ समेत अन्य प्रदेशों में “गाया” ब्रांड नाम से दूध और दूध उत्पाद बेचने वाली वामा डेयरी के तुमगांव फैक्ट्री में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस छापेमारी में राज्य स्तरीय टीम और महासमुंद जिला के अधिकारियों की 6 सदस्यीय टीम शामिल थी।

Read more : Police Promotion Breaking : पुलिसकर्मियों को दिवाली से पहले मिला प्रमोशन का तोहफा, उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर हुए प्रमोट, देखें लिस्ट

छापे के दौरान टीम ने फैक्ट्री से पनीर और पेड़ा मिठाई के सैंपल लिए। दीपावली के नजदीक मिठाई, पनीर और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, जिससे मिलावट की शिकायतें भी आम हो जाती हैं। इस समय छोटे विक्रेताओं ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन से आग्रह किया था कि सीधे फैक्ट्रियों के उत्पादन स्थलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी जांच की जाए।

उड़नदस्ता टीम ने इस मांग के मद्देनजर गाया ब्रांड के उत्पादों के सैंपल लेकर उन्हें लैब में जांच के लिए भेजा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में विश्वास बढ़ेगा और मिलावटखोरी पर रोकथाम में मदद मिलेगी।

RELATED POSTS

View all

view all