Big Breaking : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सट्टा ऐप स्कैम में दो बैंक अफसर समेत 4 को किया गिरफ्तार, ग्रामीणों के बैंक खाते से करते थे पैसों की लेन-देन

Spread the love

Big Breaking
Big Breaking

रायगढ़। Big Breaking : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव सट्टा ऐप जैसे प्रतिबंधित ट्रेडिंग सट्टा ऐप के स्कैम मामले में दो ठग और दो बैंक अफसर को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप, लोटस ऐप के नाम से संचालित हो रहा था। गिरोह के सदस्य भोले-भाले ग्रामीणों के बैंक खातों से लोटस सट्टा ऐप में पैसे का अवैध लेन देन कर रहे थे। जिले के धरमजयगढ़ से पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Read More : Big Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर, राजभवन से जारी हुआ पत्र, इन्हें दिया गया चार्ज

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों का अकाउंट खुलवाया। उसके बाद गिरोह और बैंक अधिकारी लोगों का अकाउंट के जरिए अवैध लेनदेन करते थे। गिरोह के सदस्यों को प्रत्येक बैंक खाता में कमीशन मिलता था। खाता खुलते ही अकाउंट होल्डर का बैंक पासबुक, चेक और एटीएम ले लिया जाता था। गिरोह के दो आरोपी समेत धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार किए गए हैं।


Spread the love