Big Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर, राजभवन से जारी हुआ पत्र, इन्हें दिया गया चार्ज
June 21, 2024 | by Nitesh Sharma

खैरागढ़। Big Breaking : इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति मोक्षदा (ममता) चंद्राकर को पद से हटा दिया गया। इसको लेकर राज्यपाल के सचिव ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। मोक्षदा चंद्राकर (ममता चंद्राकर) को इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय का 2020 में कुलपति बनाया गया था। साथ ही आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।
Read More : Big Breaking : रिटायर्ड IAS अजय सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए राज्य निर्वाचन आयुक्त
राजभवन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 की धारा 17-ए में निहित प्रावधान के तहत राज्यपाल एवं कुलाधिपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ द्वारा मोक्षदा चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कुलपति पद से तत्काल प्रभाव से हटाये जाने का आदेश दिया है।
RELATED POSTS
View all