Live Khabar 24x7

Big Breaking : संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं। उन्होंने कहा कि त्याग पत्र देते हुए कहा कि, जनता का जनादेश हमेशा सिर आँखों पर रहा है। जो परिणाम आये है उसको सिर झुकाकर स्वीकार करता हूँ।

Read More : Big Breaking : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या, हमलावरों ने बरसाई गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी…

इस बात का संतोष है कि 5 साल में श्रमिकों के हित और अधिकार तथा सामाजिक सुरक्षा के साथ उनके और परिवार जनो के जीवन को बेहतर बनाने के लिए योजनाओं के तहत सीधे उन्हे लाभ दिलाते हुए छत्तीसगढ़ महतारी और श्रमिकों की भरसक सेवा किया। जनता की अपेक्षाएँ और आकांक्षाएँ बड़ी हैं, जनता के विवेक का सम्मान करता हूँ, और आगामी सरकार से अनुरोध करता हूं की श्रमिकों के हित और सरकार का संरक्षण प्रदाय करते हुए उनको अधिक से अधिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदाय करेंगे। आगे भी सदैव श्रमिक हित में कार्य करता रहूंगा, मेरा द्वारा सदैव जनता की सेवा के लिए खुला रहेगा।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all