Live Khabar 24x7

Big Breaking : शिवसेना नेता पर जानलेवा हमला, सड़क पर निहंगों ने तलवार से किया वार, CCTV में कैद हुई घटना

July 5, 2024 | by Nitesh Sharma

breaking

 

लुधियाना। Big Breaking : पंजाब के लुधियाना में शिवसेना नेता संदीप थापर उर्फ ​​गोरा पर आज सिविल अस्पताल के पास तीन निहंगों ने बेरहमी से हमला किया। थापर के सिर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उनको डीएमसी रेफर कर दिया गया।

Read More : Big Breaking : भाजपा ने की प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति, नितिन नबीन बने रहेंगे छत्तीसगढ़ के प्रभारी

संदीप थापर गोरा गनमैन के साथ सिविल अस्पताल में चलने वाले संवेदना ट्रस्ट के प्रधान रविंदर अरोड़ा की पुण्यतिथि समागम में शामिल होने आए थे। समागम में माथा टेकने के बाद जैसे ही बाहर निकले तो निहंगों ने उन पर तेजधार हथियार से वार कर दिया।

थापर पंजाब में खालिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ काफी मुखर हैं। उन्होंने पंजाब में किसानों के आंदोलन के खिलाफ भी बात की थी। घटना के दौरान कुछ राहगीरों ने हमले का वीडियो भी बनाया।

RELATED POSTS

View all

view all