Big Breaking : छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर अशोक चतुर्वेदी गिरफ्तार, आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने की कार्रवाई
June 30, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व जनरल मैनेजर अशोक चतुर्वेदी को एसीबी ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, ईओडब्ल्यू ने पूर्व जीएम चतुर्वेदी को गुरुवार देर रात आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के एक होटल से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अशोक चतुर्वेदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के कई मामले दर्ज हैं। हाईकोर्ट में जमानत खारिज होने के बाद से वे फरार चल रहे थे। इस पर ईओडब्ल्यू एसीबी की टीम चतुर्वेदी की पतासाजी कर रहे थे। इस दौरान गुंटूर में लोकेशन मिलने पर यहां से टीम भेजी गई।
RELATED POSTS
View all