Live Khabar 24x7

Big Breaking : रेलवे ट्रैक पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई की मिली लाश, ट्रेन के सामने कूदकर दी जान! जांच में जुटी पुलिस

September 28, 2024 | by Nitesh Sharma

breaking

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

जांजगीर-चांपा। Big Breaking : जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। यहां रेलवे स्टेशन के पास पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई की लाश है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

बताया जा रहा हैं कि यह घटना नैला रेलवे स्टेशन के पास की है। जहां पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल का शव मिला है। मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी नेता शेखर चंदेल ने शुक्रवार की रात नैला स्टेशन के पास ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आत्महत्या के कारण अज्ञात है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED POSTS

View all

view all