Big Breaking : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, भूपेश बघेल को बताया गोबर चोर…

Spread the love

 

कवर्धा। Big Breaking : कांग्रेस के पूर्व प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने आज भाजपा में प्रवेश कर लिया हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा का दामन थामा हैं। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले ही उन्होंने भूपेश बघेल को गोबर चोर कहकर संबोधित कर दिया।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष व संगठन में प्रभारी महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला ने आज कवर्धा में भाजपा ज्वाइन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के मंच से अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता ने तो चारा खाया था, लेकिन यहां के नेता ने गोबर खाया है। भूपेश बघेल गोबर चोर है, ऐसे गोबर चोर के साथ उन्हें रहने में काफी दिक्कत थी, इसलिए उन्होने पार्टी छोड़ दी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *