Live Khabar 24x7

Big Breaking : कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज़! 22 जनवरी को पूरे देशभर में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, केंद्र सरकार ने किया ऐलान

January 18, 2024 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Big Breaking : पूरा देश बेसब्री से 22 जनवरी का इन्तजार कर रहा हैं। इस दिन अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली हैं। जिसकों लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इसी बीच कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल 22 जनवरी को पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है।

Read More : CG Breaking : राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, सुकमा में हुई सूरज कश्यप की पोस्टिंग

 

केंद्र सरकार ने जारी किए गए पत्र में कहा है कि कर्मचारियों की भारी भावना और उनके अनुरोध के कारण केंद्र सरकार ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रहेगी। बता दें कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि लोग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

RELATED POSTS

View all

view all