Live Khabar 24x7

Big Breaking : 3 दिनों तक ED की रिमांड पर रहेंगी IAS रानू साहू, इस दिन फिर होगी कोर्ट में पेशी…

July 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : आज सुबह आईएएस रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद अब IAS रानू साहू 3 दिन के लिए ED की रिमांड पर रहेंगी। बता दें कि ईडी ने 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। मगर कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड दी है। वहीं 25 जुलाई को पुनः आईएएस अधिकारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने कोल मामले में दर्ज मामला ECIR 09/2022 के तहत गिरफ्तार किया है।

बता दें कि आइएएस रानू साहू पर कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार करने का आरोप है। रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी IAS ऑफिसर हैं जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया।

RELATED POSTS

View all

view all