Big Breaking : कमलनाथ बेटे नकुल के साथ दिल्ली पहुंचे, कई विधायकों के साथ बीजेपी में हो सकते है शामिल…
February 17, 2024 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Big Breaking : मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे है। कमलनाथ के साथ उनके बेटे नकुलनाथ भी हैं। दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने की चर्चा है।
Big Breaking : पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
सूत्रों का कहना है कि वह जल्द ही बीजेपी के बड़े नेताओं संग बैठक कर सकते हैं और बीजेपी अधिवेशन के तुरंत बाद बीजेपी के एक बड़े चेहरे के हाथों ये सभी बीजेपी की सदयता ले सकते हैं। इस बीच कांग्रेस समर्थक पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल से कांग्रेस का लोगो हटा लिया है। सज्जन सिंह वर्मा की गिनती कमलनाथ के सबसे कट्टर समर्थकों में होती है।
बता दें कि कमलनाथ छिंदवाड़ा से 9 बार लोकसभा का चुनाव जीते हैं। पिछले दो बार से छिंदवाड़ा से विधायक हैं। उनके बेटे नकुलनाथ इस समय छिंदवाड़ा से सांसद हैं। कमलनाथ दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच मुख्यमंत्री रहे। वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
RELATED POSTS
View all