Live Khabar 24x7

Big Breaking : नक्सलियों ने फिर दिखाई हैवानियत, अगवा किए दो लोगों की कर दी बेरहमी से हत्या, दहशत में ग्रामीण

June 29, 2023 | by livekhabar24x7.com

सुकमा। Big Breaking : सुकमा जिले में नक्सलियों ने 10 दिन पहले अगवा किए दो लोगों की हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार मृत आदिवासियों में से एक शिक्षादूत और एक उप सरपंच है। दोनों को ग्राम पंचायत बुरकापाल के ताड़मेटला से 10 दिन पहले नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। सर्व आदिवासी समाज ने कल नक्सलियों से अगवा किए लोगों को छोड़ने की अपील की थी, लेकिन देर शाम जन अदालत में दोनों की हत्या कर दी गई।

Read More : CG Big Breaking : टीएस बाबा बने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, CM बघेल ने ट्वीट कर दी बधाई

 

शिक्षा दूत कवासी सुक्का और उपसरपंच माड़वी गंगा की हत्या के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों ने जन अदालत में कई ग्रामीणों की पिटाई भी की, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। कुछ अगवा किए ग्रामीणों को नक्सलियों ने रिहा भी कर दिया है।

RELATED POSTS

View all

view all