Live Khabar 24x7

Big Breaking : कल जारी नहीं होगी महतारी वंदन योजना की पहली किस्त, सामने आई ये बड़ी वजह…

March 6, 2024 | by livekhabar24x7.com

रायपुर। Big Breaking : महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई हैं। खबरों के अनुसार कल महतारी वंदन योजना की राशि जारी नहीं होगी। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय नहीं मिल पाने के कारण राशि वितरण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। बता दे कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री योजना के तहत महिलाओं को पहली किश्त जारी करने वाले थे। कार्यक्रम की जल्द ही नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

Read More : Big Breaking : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी, 12 मार्च को दी जाएगी धान की अंतर राशि, मुख्यमंत्री साय ने किया ऐलान

वहीं सूत्रों की माने तो अब 10 या 11 मार्च को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त ट्रांसफर की जा सकती है। इस कार्यक्रम में 50 हजार महिलाओं के जुटने का अनुमान लगाया गया था।

RELATED POSTS

View all

view all