Big Breaking : आज सिर्फ मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ही लेंगे शपथ! मंत्रीमडल को अभी करना होगा इंतजार…
December 13, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big Breaking : आज प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम पद की शपथ लेंगे। इसी बीच बड़ी जानकारी सामने आई हैं। सूत्रों का कहना है कि आज सीएम के साथ सिर्फ दो उप मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। इनके अलावा अन्य मंत्रियों को अभी शपथ के लिए इंतजार करना होगा। बता दे कि अभी तक मंत्रिमंडल में किन्हें जिम्मेदारी दी गई है यह अभी तक तय नहीं हुआ हैं। बताया गया कि जल्द ही मंत्रियों के शपथ के लिए अलग से समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Read More : Big Breaking : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की तरह राजस्थान में भी होंगे 2 डिप्टी सीएम, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा के नाम पर लगी मुहर
MP में भी मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम ने लिया शपथ
भोपाल में मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भी दो डिप्टी सीएम शपथ लिए हैं। वहां भी मंत्रियों के लिए अलग से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल में चेहरे कौन होंगे, इस रहस्य पर से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम के शपथ लेने की आशंका जताई जा रही हैं।
RELATED POSTS
View all