Big News : कांग्रेस ने महापौर को किया सस्पेंड, Audio वायरल होने के बाद पार्टी ने लिया एक्शन, आदेश जारी
November 10, 2023 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। Big News : कांग्रेस पार्टी ने बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव को पार्टी से निलंबित कर दिया है। दरअसल उनका “4 करोड़ का टिकट ” वाला AUDIO वायरल हुआ था। जिस पर कल ही पार्टी ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। लेकिन अब कांग्रेस ने रामशरण यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
Read More : Big News : ACB की बड़ी कार्रवाई, ED अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
पार्टी ने निलंबन आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायक अरूण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।
इस वायरल वीडियो में टिकट के एवज में 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी थी। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये थे। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में निलंबित आदेश जारी कर दिया गया है।

RELATED POSTS
View all