Big News : कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, लश्कर कमांडर समेत तीन आतंकियों को किया ढेर
May 7, 2024 | by Nitesh Sharma

कुलगाम। Big News : दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार जवानों ने लश्कर के टॉप कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए अन्य आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। आतंकियों के शव बरामद कर उनकी पहचान की जाएगी।
Read More : Big Breaking : भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा, अभिनेता शेखर सुमन भी हुए भाजपाई
खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने सुबह में इलाके को घर लिया था। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट में लिखा, ‘कुलगाम जिले के रेडवानी पाइन इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं।
RELATED POSTS
View all