Live Khabar 24x7

भाजपा संगठन में चुनाव, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और सह अधिकारी की हुई नियुक्ति

October 15, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। जहां भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के चुनाव कराने जा रही है। जिसके बाद भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। बीजेपी ने आज संगठन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की घोषणा की है।

चुनाव अधिकारियों की घोषणा

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन चुनाव के संचालन के लिए चुनाव अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की है। बीजेपी ने संगठन चुनाव के लिए सांसद डॉ के लक्ष्मण को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही पार्टी ने सांसद नरेश बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा और सांसद संबित पात्रा को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

 

RELATED POSTS

View all

view all