BJP State President Changed : बदले गए कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, जानें किन्हे- कहां की मिली जिम्मेदारी
July 4, 2023 | by livekhabar24x7.com
BJP State President Changed : कुछ महीने के बाद देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसकी तैयारियों में सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। वहीं कई संगठन में फेरबदल का दौर जारी हैं। इसी बीच बीजेपी ने आज कई राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले हैं।
Read More
पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है, डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरन कुमार रेड्डी को बीजेपी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया। अप्रैल में बीजेपी में शामिल हुए थे. एटाला राजेंद्र को तेलंगाना में बीजेपी की चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
RELATED POSTS
View all