Blast : EV स्कूटी की चार्जिंग के दौरान बड़ा हादसा, जबरदस्त ब्लास्ट से लगी दो मंजिला मकान में आग, दो बाइक भी जलकर हुई खाक
November 16, 2023 | by livekhabar24x7.com
कवर्धा। Blast : इलेक्ट्रिक वाहन को चार्ज करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। कवर्धा जिले में एक इलेक्ट्रिक को चार्जिंग करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। वहीं आसपास खड़े बाइक भी चपेट में आने से जलकर खाक हो गई। सूचना पर मौके में फायर बिर्गेड की टीम पहुंची। मामला सिटी कोतवाली के मजगांव रोड का है।
कवर्धा। कवर्धा जिले से इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक चार्जिंग के दौरान एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के भयंकर ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस भयंकर घटना से दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई।
बता दें कि यह भीषण हादसा कोतवाली थाने के मजगांव रोड का बताया जा रहा है। वहीं इस भयानक ब्लास्ट होने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की अब तक कोई सूचना नहीं मिली है।
RELATED POSTS
View all