Breaking News : देह व्यापार का हुआ भंडाफोड़, सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Spread the love

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

रायपुर। Breaking News : राजधानी रायपुर के नजदीक स्थित मुजगहन में संचालित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया हैं। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि मुजगहन क्षेत्र के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इस सूचना पर आईयूसीए डब्ल्यू, टिकरापारा थाना, मुजगहन पुलिस व महिला रक्षा टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में मुजगहन क्षेत्र के एक मकान से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें से एक महिला भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक देह व्यापार करवाने वाली महिला लड़कियों को बहला फुसलाकर व पैसो का लालच देकर यह कार्य करवाया करती थी। पुलिस काफी दिनों से मौके की तलाश में थी। छापेमारी के दौरान दो किशोरी आपत्तिजनक स्तिथि में पाई गयी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।

Read More : Breaking News : देह व्यापार का हुआ भंडाभोड़, सूचना मिलने पर पुलिस ने मारा छापा, महिला समेत 5 लोगों को किया गिरफ्तार

देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी संतोष सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के निर्देशन में कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवारायपुर डीएसपी आईयूसीए डब्ल्यू ललिता मेहर, निरीक्षक अजीत सिंह, उपनिरीक्षक शशि पैकरा, हरिप्रसाद देवता, और महिला रक्षा टीम से स्वलेहा शेख, पद्मा, पुष्पा एक्का, हेमलता वर्मा, और कामिनी तिग्गा ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

गिरफ्तारी और आरोप

  • महेश व्यास, उम्र 27 साल, निवासी गोकुल चंद्रमा मंदिर के पास, बुढापारा थाना कोतवाली, जिला रायपुर।
  • तेजेन्दर सिंह, उम्र 21 साल, निवासी शीतला मंदिर के पीछे, आमापारा थाना आजाद चौक, जिला रायपुर।
  • शिवेन्द्र निषाद, उम्र 21 साल, निवासी ग्राम कन्हेरा।
  • डीसी कुमार देवदास, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम कन्हेरा।

Spread the love