Live Khabar 24x7

Budget 2024 : राज्यों को 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण, 40 हजार वंदे भारत बोगियां, इन्हें मिलेगी फ्री बिजली…

February 1, 2024 | by livekhabar24x7.com

1

नई दिल्ली। Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की जिन एक करोड़ घरों पर सौर ऊर्जा के पैनल लगाए जाएंगे। उन्हें 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। लखपति दीदी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ करने का फैसला किया है। वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं।

Read More : Budget 2024 : दिए जाएंगे 2 करोड़ और PM आवास, झुग्गी बस्तियों एवं चाल में रहने वाले लोगों को मिली सौगात…

अब विकसित भारत योजना के तहत राज्यों को 75 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण भी दिया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा की जुलाई में पूर्ण बजट में हमारी सरकार विकसित भारत के लक्ष्य का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करेगी। यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा। कृषि क्षेत्र की और वृद्धि के लिए, सरकार फसल कटाई के बाद की गतिविधियों में सार्वजनिक और निजी निवेश को और बढ़ावा देगी।

RELATED POSTS

View all

view all