CG Accident : यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक मासूम बच्चे की मौत, 13 लोग घायल
July 1, 2024 | by Nitesh Sharma

बिलासपुर। CG Accident : जिले से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा हैं है कि यहां के तोरवा लाल खदान ब्रिज के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 8 दिन के बच्चे की मौत हो गई। वहीं 13 यात्री घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। तोरवा पुलिस ने बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर घटना की जांच कर रही है।
Read More : CG ACCIDENT : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में मासूम बच्ची की मौत, 30 से जायदा घायल
घायलों में जागेश्वर यादव (55) निवासी सीपत, गज्जू प्रसाद साहू (33), फागूराम यादव (34) निवासी देवरीखुर्द, मुन्नी बाई कश्यप (50), बृहस्पती कश्यप (25), गुड्डी कश्यप (50) सभी निवासी मुलमुला, चंदा निषाद (23) निवासी पामगढ़ को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नवीन अनंत (24) निवासी रींवापार सारंगढ़, प्रमिला केंवट (36) निवासी राहौद, देवकुमार साहू (14), ममता साहू (34), राहुल साहू (08) सभी निवासी देवरीडीह, द्वारिका विश्वकर्मा (35) और यदुवीर सिंह (28) निवासी मैनपुरी यूपी का उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
RELATED POSTS
View all