CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई कार, हादसे में नगर सैनिक की मौत, आरक्षक घायल
July 8, 2024 | by Nitesh Sharma
महासमुंद। CG Accident : जिले में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई। जहां बेमचा गांव में कार पेड़ से टकरा गई। जिससे नगर सैनिक की मौत हो गई। साथ ही हादसे में आरक्षक चालाक हो गया। वहीं आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
मिली जानकारी अनुसार, तुमगांव की ओर से आ रही अल्टो कार क्रंमाक CG10FA1706 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। कार में सवार दो लोगों में से नगर सैनिक 56 वर्षीय गुरुबारू मिरधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक आरक्षक घनाराम कुर्रे घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा। बता दें कि आरक्षक घनाराम कुर्रे वर्तमान में निलंबित चल रहा।
RELATED POSTS
View all