Live Khabar 24x7

CG Accident : अनियंत्रित बस ने 17 मवेशियों को कुचला, सड़क पर लाशें ही लाशें

August 7, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

महासमुंद। CG Accident : सरायपाली से रायपुर जा रही तेज रफ़्तार बस अनियंत्रित होकर 17 मवेशियों को रौंदा दिया। जिसके बाद मौके पर ही मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने बस जब्त कर मामले को जांच में लिया है। (Road Accident)

बता दें कि, NH-53 पर वन काष्ठागार के पास महेंद्रा ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG04-MA-7914 ने 17 मवेशी को रौंद दिया। जानकारी के अनुसार, बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। उसी वक्त ये भीषण हादसा हुआ है। हादसे के बाद चालक रफूचक्कर हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। (CG Accident)

RELATED POSTS

View all

view all